Click Here
Click Here
Click Here

पाकर टांड़ पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के फरार जोनल कमांडर के घर चिपकाए इश्तेहार

Simdega : जिले के पाकरटांड़ थाना पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में फरार चल रहे PLFI संगठन के जोनल...

Police action against PLFI commander Pancham Kachhap intensifies.

Simdega : जिले के पाकरटांड़ थाना पुलिस ने खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में फरार चल रहे PLFI संगठन के जोनल कमांडर पंचम कच्छप के घर इश्तेहार चिपकाया है. जानकारी के अनुसार, पाकरटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ घाघरा गांव पहुंचे और वहां पंचम कच्छप के परिजनों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने परिजनों से अपील की कि वे पंचम को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित करें.

PLFI कमांडर पंचम कच्छप पर पुलिस कार्रवाई तेज

थाना प्रभारी ने बताया कि पंचम कच्छप सहित कुल आठ PLFI उग्रवादियों ने पाकरटांड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में शामिल सात अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस के अनुसार, इस आगजनी की घटना को लेकर पाकरटांड़ थाना में पंचम कच्छप के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं. बताया गया कि वह लंबे समय से PLFI संगठन से जुड़ा हुआ है और कई आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read : नशे पर वार: भेड़ा पुल पर अफीम तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, कार के गुप्त तहखाने से 12 किलो अफीम बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *