Click Here
Click Here
Click Here

अरविंद कुमार ओझा ने संभाला धनबाद के नए ADM (Law and Order) का पदभार

Dhanbad: जिले के नवनियुक्त ADM (Law and Order) अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया....

धनबाद के नए ADM (Law and Order)
धनबाद के नए ADM (Law and Order)

Dhanbad: जिले के नवनियुक्त ADM (Law and Order) अरविंद कुमार ओझा ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया. कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यभार संभाला. इस अवसर पर निवर्तमान सह प्रभारी ADM(Law and Order) हेमा प्रसाद ने नए एडीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पदभार ग्रहण करने के दौरान जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. सभी ने नए एडीएम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी. मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, अंचल अधिकारी (बलियापुर) मुरारी नायक, अंचल अधिकारी (झरिया) मनोज कुमार, समाहरणालय एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: CCL गोविंदपुर-स्वांग परियोजना में पांच दिनों से जारी मजदूरों का आंदोलन समाप्त, प्रबंधन और प्रतिनिधियों के बीच वार्ता में बनी सहमति

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना होगी प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद नए एडीएम अरविंद कुमार ओझा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *