Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़: ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर, सात लोगों की मौके पर हुई मौत

Ramgarh: जिले में गुरुवार के देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. जहां एक ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच...

Ramgarh: जिले में गुरुवार के देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है. जहां एक ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच हुए टक्कर में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई. यह सड़क हादसा गुरुवार की देर रात जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने ताशा पार्टी के लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान सीसीएल के तोपा कोलियरी से वैध कोयला लेकर  धनबाद जा रही एक ट्रक और सवारी के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.  घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस सभी मृतक के व्यक्तियों के पहचान में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *