Click Here
Click Here
Click Here

‘मौत का हाईवे’ बना सिंगरा-चियांकी फोरलेन, जोड़ चौक पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर

Palamu: सिंगरा-चियांकी फोरलेन पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पोखराहा के बाद अब जोड़ गांव चौक...

bike rider
Singra-Chiyanki four-lane turns into a 'highway of death

Palamu: सिंगरा-चियांकी फोरलेन पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पोखराहा के बाद अब जोड़ गांव चौक भी दुर्घटनाओं का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. शुक्रवार सुबह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनुज कुमार शर्मा के रूप में हुई है. वह रामचंद्र शर्मा के पुत्र हैं.

घायल को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया

परिजनों के अनुसार, अनुज कुमार शर्मा शुक्रवार सुबह किसी काम से बाइक से पाटन जा रहे थे. इसी दौरान जोड़ गांव चौक के पास एक हाइवा ने उनकी बाइक में साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

दुर्घटनाओं का केंद्र बना सिंगरा-चियांकी फोरलेन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और फ्लाईओवर जैसी आवश्यक सुविधाओं के बिना ही इस हैवी ट्रैफिक फोरलेन को शुरू कर दिया गया है, जिसके कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि सिंगरा-चियांकी फोरलेन पर पोखराहा और जोड़ गांव चौक की बनावट लगभग एक जैसी है. सड़क की इसी खामी के कारण दोनों स्थान दुर्घटनाओं के केंद्र बन गए हैं. पोखराहा में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि अब जोड़ चौक पर हुए इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है.

ALSO READ: हजारीबाग में सड़कों किनारे खड़े सूखे पेड़, कभी भी हो सकता है हादसा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *