Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह-नवादा पुल के बीच स्थित झाड़ियों से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के रजौन (मुड़वारो) निवासी 44 वर्षीय सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है. वह प्रभु यादव के पुत्र थे.
फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता ने बताया कि सुनील कुमार यादव उनके ट्रैक्टर चालक थे और पुरनाडीह में किराये के मकान में रहते थे. उनका एक चचेरा भाई पुरनाडीह के नंबर-1 खदान में हाइवा चलाता है. गुरुवार रात वह अपने चचेरे भाई के साथ मुर्गा खाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे.

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
उन्होंने बताया कि शुक्रवार अहले सुबह खोजबीन के दौरान पुरनाडीह-नवादा पुल के समीप झाड़ियों में सुनील का शव पड़ा मिला. उन्होंने आशंका जताया है कि घटना स्थल पर बालू गिरा है इसे कोई बालू ट्रेक्टर वाला कोई मार कर फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ: रामगढ़-बोकारो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा में सात लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक


