Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर भीषण सड़क हादसा में सात लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Ramgarh: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. बारलोंग के पास एक...

Ramgarh: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. बारलोंग के पास एक कोयला लदे एलपी ट्रक और पिकअप सवारी वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताते हुए कहा कि रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के पास सड़क हादसे में कल देर रात सात लोगों के मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें.

कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार होकर एक ताशा पार्टी (बैंड-बाजा समूह) के सदस्य गोला से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान लारी-बरलौंग के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक कोयला लदे एलपी ट्रक ने पिकअप वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

Read Also: मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

घटनास्थल पर ही थम गईं सात सांसें, छह मृतक एक ही गांव के

दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई थी. इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में से छह लोग मारंग मर्चा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि एक अन्य मृतक स्थानीय समाजसेवी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया. घायलों में से एक की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *