Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मुहर्रम को लेकर पलामू पुलिस की बड़ी तैयारी, छहमुहान चौक पर दंगारोधी उपकरणों के साथ हुआ भव्य मॉक ड्रिल

Bokaro: मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून को निकलने वाले जुलूस एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल...

Bokaro:  मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून को निकलने वाले जुलूस एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, चास द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है. यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी. जारी आदेश के अनुसार पेटरवार, पुरूलिया, चंदनकियारी, धनबाद एवं इलेक्ट्रोस्टील क्षेत्र की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विभिन्न निर्धारित स्थलों पर रोका जाएगा. जुलूस मार्गों पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

कई स्थानों पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग

उकरीद मोड़, नया मोड़, जोधाडीह मोड़, बालीडीह और तेलगढ़िया क्षेत्र में चारपहिया एवं तीनपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है. उकरीद मोड़ से बालीडीह तथा तेलगढ़िया मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन केवल दाहिनी ओर से किया जाएगा. वहीं नया मोड़ से उकरीद मोड़ मार्ग पर जुलूस के दौरान बसों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

माराफारी क्षेत्र में रहेगा विशेष नियंत्रण

माराफारी से नया मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसे वाहनों को रेलवे पुल, माराफारी के समीप रोका जाएगा. बालीडीह से नया मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को रेलवे गुड शेड, मनसा सिंह गेट एवं माराफारी होकर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा.

शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

अनुमंडल प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित स्थानों पर यातायात व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें. प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें.

ALSO READ : IMA MSN झारखंड की नई टीम घोषित, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की डॉ. अनश्री बराल बनीं अध्यक्ष

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *