Click Here

गिरिडीह में निकला मुहर्रम का अखाड़ा, जगह-जगह युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Giridih: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह शहर सहित जिलेभर में पारंपरिक अखाड़ों का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ....

giridih muharm news

Giridih: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह शहर सहित जिलेभर में पारंपरिक अखाड़ों का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला. पद्मम चौक, भंडारीडीह, पचंबा, बरवाडीह समेत कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों से अखाड़े निकाले गए, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार और अन्य युद्धक कलाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. इन करतबों को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार स्वयं पूरे आयोजन पर नजर बनाए हुए हैं. दोनों वरीय अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी लेते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे. इसके अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), डीएसपी, अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा सभी संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात किया गया था.

प्रशासन पहले से अधिक सतर्क

सुबह के अखाड़ों के शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब शाम में भी जिले के विभिन्न हिस्सों से अखाड़े निकाले जाएंगे. इसे लेकर प्रशासन पहले से अधिक सतर्क है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है ताकि शाम का आयोजन भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. जिला प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है. मुहर्रम के अवसर पर गिरिडीह में धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला. प्रशासन और आम नागरिकों के सहयोग से अब तक पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है, जबकि शाम के अखाड़ों को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

AlsoRead:प्रशासनिक बाधा खत्म: गिरिडीह यूनानी मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आएगी तेजी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *