Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गम्हारियाटांड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक ऑटो...

Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गम्हारियाटांड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया. हादसे में बाइक सवार समेत ऑटो में सवार कुल 8 लोग घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से ही अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं खटपोंक के मुखिया जानकी यादव और समाजसेवी प्रकाश यादव ने अन्य घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया गया. घायलों में 63 वर्षीय सहदेव हजाम (पिता कुंजो हजाम), 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार, कविता कुमारी, रिंकी देवी, बाइक सवार गुमगी निवासी यमुना दास (पिता लक्ष्मण रविदास), रोहित दास सहित कुल आठ लोग शामिल हैं. चिकित्सकों ने सहदेव हजाम और प्रियांशु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

Read Also: कोडरमा में झाड़ियों से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

तीन माह का मासूम सुरक्षित, मां को लगी हल्की चोट 

हादसे के समय ऑटो में एक तीन माह का मासूम बच्चा भी मौजूद था, जिसे एक खरोंच तक नहीं आई. बच्चे को बचाने के प्रयास में उसकी मां के हाथ में हल्की चोट लगी. जानकारी के अनुसार, खटपोंक गांव के कुछ ग्रामीण बेलकुशी महादेव मंदिर में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान खिजुरी की ओर जा रही एक बाइक से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *