Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स निदेशक पद छोड़ने के बाद डॉ राजकुमार बेटे संग लखनऊ रवाना, वीडियोग्राफी कराकर खाली किया बंगला,सीआईडी ने की थी पूछताछ

Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने गुरुवार को अचानक अपने पद से...

RIMS Director
After stepping down as RIMS Director, Dr. Rajkumar left for Lucknow with his son

Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. राजकुमार ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के अगले ही दिन,आज यानि शुक्रवार सुबह, वे रिम्स से अपनी सभी जिम्मेदारियां सौंपकर अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश (लखनऊ) के लिए रवाना हो गए. उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने बीते दिनों रिम्स में छापामारी की थी, और डॉ. राजकुमार से लंबी पूछताछ की थी.

वीडियोग्राफी कराकर खाली किया बंगला, सौंपीं चाभियां

शुक्रवार सुबह डॉ. राजकुमार आखिरी बार निदेशक कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने नए प्रभारी निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा को संस्थान से जुड़ी सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां आधिकारिक तौर पर सौंप दीं. इसके बाद वे निदेशक बंगले पर गए और उसे पूरी तरह खाली कर दिया. किसी भी तरह के भविष्य के विवाद से बचने के लिए उन्होंने बंगला खाली करने और चाभियां संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को सौंपने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई. कागजी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के तुरंत बाद वे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

बेटे की नियुक्ति का विवाद भी आया सामने

डॉ. राजकुमार के साथ उनके बेटे भी लखनऊ लौट गए हैं. दरअसल, डॉ. राजकुमार के बेटे की रिम्स में ही ट्यूटर के पद पर नियुक्ति हुई थी, जो पिछले कुछ समय से लगातार विवादों के घेरे में थी. सूत्रों और कयासों के मुताबिक, डॉ. राजकुमार इस विवाद को और तूल नहीं देना चाहते और संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही रिम्स से अपने बेटे का भी इस्तीफा दिलवा सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा इस्तीफा, डॉ. डी.के. सिन्हा को मिला प्रभार

गुरुवार सुबह डॉ. राजकुमार सीधे स्वास्थ्य मंत्रीडॉ. इरफान अंसारी के आवास पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर किया, बल्कि तुरंत एक अधिसूचना भी जारी कर दी. इस अधिसूचना के तहत रिम्स के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपेंद्र कुमार सिन्हा को कार्यकारी व्यवस्था के तहत, अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रिम्स का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है.

ALSO READ: सरायकेला: SIR को लेकर गम्हरिया में बीएलए-2 के साथ बैठक, सीओ ने दिए दिशा-निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *