Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली : सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ को किया नाकाम, एक आतंकी ढेर, दूसरे की तलाश जारी

New Delhi : सुरक्षा बलों ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर...

New Delhi : सुरक्षा बलों ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी. मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. खुफिया एजेंसियों से मिले विश्वसनीय इनपुट के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नौशेरा के झांगर इलाके में एलओसी के पास दो आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई. इसके बाद सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में ऑपरेशन शुरू किया.

पूरे इलाके पर निगरानी बढ़ी

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर के जवानों ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक आतंकी मारा गया. सुरक्षाबलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और दूसरे आतंकी की तलाश की जा रही है. सेना ने पूरे सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी है और जमीनी तथा हवाई निगरानी के जरिए इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *