Click Here
Click Here
Click Here

World Cup के बाद अर्शदीप को झटका,ICC ने लगाया जुर्माना! 

  News Desk:T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह...

 

News Desk:T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर ICC ने कार्रवाई की है.उन्हें लेवल-1 कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया.

यह घटना अहमदाबाद में फाइनल के दौरान हुई,जब अर्शदीप ने फील्डिंग करते हुए गेंद तेज़ी से डेरिल मिशेल की तरफ फेंकी,जो उनके पैड से लग गई. मिशेल थोड़े नाराज़ हुए,लेकिन ओवर खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर मामले को सुलझा लिया.

ICC ने बताया कि अर्शदीप ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया,इसलिए अलग से सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *