Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के नारायणपुर में वज्रपात पीड़ित परिवार से मिले BDO, सरकारी सहायता का दिलाया भरोसा

Jamtara : शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कमलेश कुमार दास वज्रपात की घटना में जान गंवाने वाले सनातन...

50 kg of rice provided

Jamtara : शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कमलेश कुमार दास वज्रपात की घटना में जान गंवाने वाले सनातन हसदा के परिजनों से मिलने लक्ष्मीपुर गांव पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया.

मृतक के परिवार को 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया

मुलाकात के दौरान BDO ने मृतक के परिजनों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सभी सहायता राशि एवं अन्य लाभ जल्द से जल्द परिवार तक पहुंचाए जाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. BDO के निर्देश पर तत्काल राहत के रूप में जन वितरण प्रणाली (PDS) की विक्रेता पंचामा देवी के माध्यम से मृतक के परिवार को 50 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया गया. प्रशासन की इस त्वरित पहल से पीड़ित परिवार को शुरुआती राहत मिली. इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की. उनका कहना था कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा समय पर दी गई सहायता से परिवार को काफी संबल मिला है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य आर्थिक सहायता भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी.

Also Read : ऑपरेशन सिंदूर में 6 वीर सपूत हुए थे शहीद : केंद्र सरकार ने जारी किए इन वीरों के नाम

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *