Koderma: जिले के मरकच्चो मध्य पंचायत के कोटवार मोहल्ला निवासी विनोद कुमार सिंह (60 वर्ष), पिता स्वर्गीय भैरव सिंह, की कोटवार मोहल्ला स्थित किराना दुकान में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने छप्पर फाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
छप्पर और कोठी काटकर 48 हजार रुपये उड़ाए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के ऊपर बने छप्पर को फाड़कर अंदर घुसे. इसके बाद मिट्टी से बनी कोठी को काटकर दुकान में रखे 48 हजार रुपये चोरी कर लिए. घटना की जानकारी दुकानदार विनोद सिंह को शुक्रवार सुबह हुई, जब वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचे. चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. दुकानदार विनोद सिंह ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ALSO READ: पलामू में मोहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, अतिथियों का पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान


