Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : मुहर्रम जुलूस में नगर अध्यक्ष हुए शामिल, लाठी भांज कर दिया भाईचारे का संदेश

शहीद चौक पर उमेश वर्मा ने स्वयं किया शरबत-पानी का वितरण डोमचांच की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द...

  • शहीद चौक पर उमेश वर्मा ने स्वयं किया शरबत-पानी का वितरण
  • डोमचांच की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है : उमेश वर्मा

Koderma: मुहर्रम पर्व के अवसर पर डोमचांच में निकले पारंपरिक जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा शामिल हुए. इस दौरान शहीद चौक पर मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. नगर अध्यक्ष ने जुलूस में पारंपरिक लाठी भांजने का प्रदर्शन किया और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. जुलूस के दौरान शहीद चौक पर नगर अध्यक्ष की ओर से शरबत और ठंडे पानी का स्टॉल लगाया गया था. भीषण गर्मी को देखते हुए जुलूस में शामिल अकीदतमंदों और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई. नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा स्वयं शिविर में खड़े होकर लोगों को शरबत और पानी बांटते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें: करोड़ों की जलापूर्ति योजना ट्रायल में ही फेल, 45 किमी की पाइपलाइन 4 किमी में फूटी

त्योहार एक-दूसरे से जुड़ने का माध्यम

सेवा शिविर की लोगों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और सेवा भावना की मिसाल बताया. वहीं बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोगों ने शरबत और पानी ग्रहण कर आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि डोमचांच की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे, प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है. यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मिल-जुलकर खुशियां मनाते हैं. उन्होंने कहा, “त्योहार एक-दूसरे से जुड़ने का माध्यम है. डोमचांच में सभी समुदाय के लोग वर्षों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाते आ रहे हैं और आगे भी यह परंपरा कायम रहेगी.”

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में 6 वीर सपूत हुए थे शहीद : केंद्र सरकार ने जारी किए इन वीरों के नाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *