Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में अकीदत और शांति के साथ मनाया गया मोहर्रम, कर्बला के शहीदों की याद में निकला ताजिया जुलूस

Pakur: पाकुड़ जिले में मोहर्रम का त्योहार अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण...

पाकुड़ में मनाया गया मोहर्रम
पाकुड़ में मनाया गया मोहर्रम

Pakur: पाकुड़ जिले में मोहर्रम का त्योहार अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न अखाड़ों और कमेटियों द्वारा आकर्षक ताजिया और जुलूस निकाला गया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.

एसडीपीओ ने दिया भाईचारे का संदेश

जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसडीपीओ कुमार गौरव ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पाकुड़ में मोहर्रम का पर्व बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. इस त्योहार में सभी समुदाय के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि मोहर्रम के मद्देनजर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. किसी भी व्यक्ति को नशा कर जुलूस या मोहर्रम के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है.

ALSO READ: जामताड़ा में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम, अखाड़ों में युवाओं के करतब बने आकर्षण का केंद्र 

ताजिया चौक बना आकर्षण का केंद्र, प्रशासन रहा अलर्ट

मोहर्रम के जुलूस के दौरान शहर का मुख्य ताजिया चौक आकर्षण का केंद्र बना रहा. यहां विभिन्न अखाड़ों के छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक कला और करतब का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. जिला प्रशासन मोहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखा. संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *