Ranchi : तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में जमीन विवाद में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी. मृतक वृद्ध व्यक्ति का नाम गोविंद महतो है. वृद्ध व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए हत्या के आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
24 जून की है घटना
बताया जाता है कि यह घटना 24 जून 2026 की दोपहर की है. गोविंद महतो अपने खेत में बीज डालने गए थे. काम खत्म करने के बाद वे वहीं पास में एक पेड़ की छांव में बैठे थे. इसी दौरान घात लगाकर पीछे से आए कुईला महतो ने उनके गर्दन पर दाउली से जोरदार वार कर दिया. जिससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई. पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी सामने आई है कि जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया.

ALSO READ : 77 करोड़ की वसूली रोकने की साजिश बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक धन की रिकवरी हर हाल में होगी : हाईकोर्ट


