Ranchi : झारखंड में खराब मौसम और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने से दो होनहार युवा फुटबॉल खिलाड़ियों सहित 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की है.

सांसद परिमल नथवाणी ने जताया गहरा शोक
इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने कहा, झारखंड में बिजली गिरने से दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों सहित 12 से अधिक लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें.

अगले 48 घंटे भारी: रांची समेत 20 शहरों में गंभीर चेतावनी
मौसम विभाग ने राज्य में मौसम की स्थिति को देखते हुए बेहद गंभीर चेतावनी जारी की है. अगले 48 घंटों के भीतर राजधानी रांची सहित राज्य के 20 शहरों में तेज हवाएं चलने और भारी वज्रपात की आशंका जताई गई है. चक्रवातीय प्रभाव के चलते मौसम विभाग ने प्रशासनिक अमले को भी अलर्ट पर रहने को कहा है. बढ़ते खतरे को देखते हुए सांसद परिमल नथवाणी और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से बेहद सतर्क रहने की अपील की है. खराब मौसम के दौरान किसी भी खेल के मैदान, खेतों या खुले इलाकों में जाने से पूरी तरह बचें. बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होना जानलेवा साबित हो सकता है.
ALSO READ :शिक्षक नियुक्ति मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी सख्त, सरकार के डेटा पर 1 अगस्त तक मांगी आपत्तियां


