Click Here

झारखंड का बजट खर्च : धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री सख्त, ट्रेजरी घोटाले पर विपक्ष को दिया करारा जवाब

Ranchi : राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 95 फीसदी बजट खर्च करने के लिये गंभीर है. हालांकि, वित्त मंत्री राधा कृष्ण...

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

Ranchi : राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 95 फीसदी बजट खर्च करने के लिये गंभीर है. हालांकि, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पहली तिमाही के प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जताई है. आंकड़े बताते है कि इस अवधि में योजना मद का खर्च 1 फीसदी से भी कम रहा. जो तय मानकों के अनुसार न्यूनतम 15 फीसदी होना चाहिए था. वित्त मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विकास कार्यों और बजट खर्च में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है.

ट्रेजरी घोटाला नहीं, पूर्व सरकार की देन है वेतन घोटाला

वहीं, राज्य में चल रहे ट्रेजरी से जुड़े विवाद पर वित्त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कोई ट्रेजरी घोटाला नहीं हुआ है, बल्कि यह असल में वेतन घोटाला है. वित्त मंत्री ने आरोप लगाया है कि यह घोटाला पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था. जिसे उनकी सरकार ने अपनी सतर्कता से उजागर किया है.

जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है

उन्होंने कहा कि मामले की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इसमें संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले का वित्त विभाग की कार्यप्रणाली से कोई लेना-देना नहीं है. सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है और घोटाले की जड़ तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

ALSO READ : झारखंड: 2 युवा फुटबॉलरों सहित 12 से अधिक लोगों की मौत, राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने जताया शोक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *