Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ में मवेशी चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप वैन और चार मवेशी बरामद

Pakur: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने मवेशी चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके...

मवेशी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Pakur: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने मवेशी चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिकअप वैन जब्त की है, जिसमें चार मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था. पुलिस ने अमड़ापाड़ा बाजार के समीप सड़क किनारे छापेमारी कर मवेशियों को चोरी कर ले जा रहे दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान वाहन में लदे चार मवेशियों को भी सुरक्षित बरामद किया गया.

चोरी और पशु क्रूरता का मामला दर्ज

मामले में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी हिरणपुर और महेशपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ : कांग्रेस ने महागठबंधन में समन्वय समिति के गठन की मांग उठाई, भेजे तीन नाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *