Ranchi : मुरी O.P. क्षेत्र के जोबला गांव के समीप शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही मुरी O.P. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. पुलिस के अनुसार, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटनास्थल से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.
अधिकारियों का कहना
मुरी O.P. पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस संबंध में जानकारी साझा करें. यदि कोई व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लापता है या शव की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी किसी के पास हो, तो इसकी सूचना तत्काल मुरी O.P. पुलिस को दें, ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया जा सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल मामले की सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है. यदि किसी के पास मृतक के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो, तो वह तुरंत मुरी O.P. से संपर्क करे.

Also Read : जमशेदपुर : ग्रामीण-शहरी इलाके में बेखौफ घूम रहा गजराज, सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़


