Koderma: कांग्रेस नेता सईद नसीम ने विज्ञप्ति जारी कर जिला में जमीन रजिस्ट्री को लेकर व्याप्त ब्यूरोक्रेटिक डेडलॉक और अफसरों की निष्क्रियता पर कड़ा सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के समय मांगे जाने वाले Non-Acquisition Certificate/NOC के अभाव में सैकड़ों दाखिल-खारिज और सेल डीड अटके पड़े हैं. उन्होंने उपायुक्त कार्यालय, भू-अर्जन शाखा पत्रांक 315/भू0अ0 दिनांक 05/05/2026 एवं कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग पत्रांक 594 दिनांक 05/06/2025 का हवाला देते हुए कहा कि दोनों विभागों ने जवाबदेही से पल्ला झाड़ लिया है. भू-अर्जन शाखा ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कहा है, जबकि पथ निर्माण विभाग ने टेक्निकल मैंडेट नहीं बताकर NOC देने से इनकार किया है.
कांग्रेस नेता ने कहा यह फाइल ट्रांसफर सिंड्रोम नहीं चलेगा. जब दो विभाग हाथ खड़े कर देंगे तो प्रश्न उठना लाज़मी है जनता कहां जाए ? यह प्रशासनिक अकर्मण्यता है. झारखंड लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में सेवा देना विभाग की बाध्यता है. उन्होंने कहा कि हमारी जनहित में मांग है जिला प्रशासन 15 दिन में NOC हेतु सिंगल विंडो सिस्टम और नोडल पदाधिकारी अधिसूचित करे. विभागों के बीच इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन मीटिंग कर SOP जारी करे. लापरवाह पदाधिकारियों पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई हो. उन्होंने चेतावनी देते हुवे कहा कि जनहित में मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन और जनहित याचिका का विकल्प खुला रहेगा.

AlsoRead:रांची : रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


