Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: दहेज की मांग से प्रताड़ित युवती ने की आत्महत्या

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड़ निवासी सुधीर यादव ने तेनुघाट ओपी प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है...

दहेज की मांग से प्रताड़ित युवती ने की आत्महत्या
दहेज की मांग से प्रताड़ित युवती ने की आत्महत्या

Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड़ निवासी सुधीर यादव ने तेनुघाट ओपी प्रभारी को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन पिंकी ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि पिंकी की शादी बीते 29 अप्रैल को गोमिया के पड़रिया निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र संतोष यादव से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही टाटा सायरा गाड़ी की मांग की जा रही थी.

दहेज नहीं मिलने पर मारपीट का आरोप

परिजनों के अनुसार, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिंकी के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी. पिंकी ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता ने गाड़ी देने में असमर्थता जताई. आरोप है कि 23 जून को जब पिंकी अपने ससुराल पहुंची, तब भी उसके साथ मारपीट की गई. उसे ससुराल छोड़ने गए परिजन शोर सुनकर घर के अंदर पहुंचे और उसे इलाज के लिए गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. बाद में उसे घरवाटांड़ स्थित मायके ले जाया गया.

ALSO READ: कोडरमा: कांग्रेस नेता ने अफसरों की निष्क्रियता पर उठाए सवाल, जमीन रजिस्ट्री हेतु NOC की सिंगल विंडो सिस्टम की मांग

न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम

परिजनों का आरोप है कि मानसिक रूप से प्रताड़ित पिंकी 26 जून को अपने मायके के एक कमरे में मृत पाई गई. न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव को गोमिया मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *