Click Here
Click Here
Click Here

मासिक लोक अदालत में 230 मामलों का निष्पादन

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से शनिवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन...

Ranchi civil court

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से शनिवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया.

230 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई इस लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 230 वादों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया. इसके साथ ही विभिन्न मामलों में कुल 7,67,470 रुपये (सात लाख सड़सठ हजार चार सौ सत्तर रुपये) की समझौता राशि वसूली गई.

Also Read: काली यादव गिरफ्तारी प्रकरण : SC/ST एक्ट में नहीं, मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में हुई गिरफ्तारी

पूर्व तैयारी का मिला लाभ

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए संबंधित न्यायालयों द्वारा वादकारियों को काफी समय पहले से ही नोटिस भेजे जा रहे थे, ताकि लोग अपने लंबित मामलों के निपटारे के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें. इसी पूर्व तैयारी का नतीजा रहा कि आज बड़ी संख्या में लोग अदालत पहुंचे और अपने मुकदमों से मुक्ति पाई.

वादकारियों को मिली राहत

इस मासिक लोक अदालत के माध्यम से न केवल कोर्ट में लंबित मामलों का बोझ कम हुआ, बल्कि वर्षों से कानूनी विवाद झेल रहे परिवारों को भी बड़ी राहत मिली.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *