Koderma: मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी पंचायत स्थित कर्बला नगर के रैनी टांड़ में यादे हुसैन मुहर्रम कमेटी, मरकच्चो के बैनर तले आगामी 29 जून को 3 बजे से तीजा खेल का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी सदर तौकीर अहमद व सदर करीम अंसारी ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि तीजा खेल प्रतियोगिता में कोडरमा, गिरिडीह व हजारीबाग जिले के विभिन गांवों, शहरों के खिलाड़ी व खेलप्रेमी भाग लेंगें. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीजा खेल में जिले व प्रखंड के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे. इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम के माध्यम से पारम्परिक खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है. आयोजकों ने क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: मोहर्रम पर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम



