Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

Koderma: उपायुक्त के निर्देश पर मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में मनरेगा एवं ग्रामीण...

Koderma: उपायुक्त के निर्देश पर मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की अध्यक्षता में मनरेगा एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

मनरेगा योजनाओं में प्रगति लाने पर जोर

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों एवं बीएफटी को अपने-अपने पंचायतों में मनरेगा योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप गति देने का निर्देश दिया. उन्होंने कनीय अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को अधिक से अधिक योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा.

हर पंचायत में  पांच योजनाएं संचालित करने का निर्देश

बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रत्येक ग्राम में मनरेगा के तहत कम से कम पांच योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन किया जाए. साथ ही एमआईएस में लंबित योजनाओं को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवकों एवं कंप्यूटर सहायकों को दिया गया.

आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित सभी आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. पंचायतों को आपसी समन्वय के साथ कार्य योजना बनाकर योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया.

ई-केवाईसी और मंईयां सम्मान योजना की समीक्षा

बैठक में निर्देश दिया गया कि माह के अंत तक मनरेगा मजदूरों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा किया जाए. वहीं पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मृत एवं अयोग्य लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया. मिशन वात्सल्य योजना के लाभुकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी शीघ्र कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) रविशंकर, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, कनीय अभियंता रवि कुमार, शशि कुमार यादव, दीपक कुमार, सभी ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ : हजारीबाग : डीसी ने इचाक एवं पदमा प्रखंड का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *