Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: वज्रपात की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

Gumla: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग बाजार में वज्रपात की घटना में घायल हुए रमजा निवासी 20 वर्षीय दीपक सिंह की इलाज...

वज्रपात की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत
वज्रपात की चपेट में आए 20 वर्षीय युवक की मौत

Gumla: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के सुरसांग बाजार में वज्रपात की घटना में घायल हुए रमजा निवासी 20 वर्षीय दीपक सिंह की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

तेज बारिश के दौरान हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम सुरसांग बाजार में अचानक हुई तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना के बाद परिजन उसे तत्काल रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया. शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ALSO READ: पाकुड़ में SIR 2026 को लेकर वालंटियरों का प्रशिक्षण, मतदाता सत्यापन अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलने पर एएसआई अरविंद कुमार अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया एवं पंचनामा पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों के अनुसार, दीपक सिंह ने मैट्रिक तक पढ़ाई की थी और इसके बाद खेती-बाड़ी का कार्य कर परिवार का सहयोग करता था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *