Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल वैष्णो माता मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, पूजा-अर्चना के बाद उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध वैष्णो माता मंदिर परिसर में शनिवार को मंदिर का स्थापना दिवस...

बोकारो थर्मल में श्रद्धा के साथ मनाया गया वैष्णो माता मंदिर का स्थापना दिवस
बोकारो थर्मल में श्रद्धा के साथ मनाया गया वैष्णो माता मंदिर का स्थापना दिवस

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी स्थित प्रसिद्ध वैष्णो माता मंदिर परिसर में शनिवार को मंदिर का स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना

स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और माता का भव्य श्रृंगार किया गया. इसके बाद उपस्थित क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और भक्तिभाव से माता रानी की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की.

विशाल भंडारे का आयोजन

पूजा संपन्न होने के उपरांत मंदिर परिसर के शेड में ही एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे तमाम श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया.

समिति और स्थानीय लोगों का सहयोग

इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समाज और मंदिर समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मांगलिक अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया विकास सिंह, मोतीलाल महतो, दिनेश सिंह, महेश कुमार, संजीव सिंह, राजेश दूबे, शशि मेहता, राजकुमारी सिंह, सुमित्रा देवी, डॉ. रजनी नैय्यर, मनीषा नैय्यर, विजय नैय्यर, कृष्ण मुरारी, मंजू देवी और प्रतिमा श्रीवास्तव सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *