Ranchi: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सुखदेव नगर के इरगू टोली की है. 24 साल के ललन कुमार मूलत: चतरा जिले के टंडवा थाना अंतर्गत ग्राम टेलियाडीह का रहने वाला था. युवक सुखदेव नगर में किराए के मकान में रहता था. सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में यूडी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना शाम करीब पांच बजे की है.
यह भी पढ़ें: लोहरदगा: ब्राउन शुगर बेचते और खरीदते एक दर्जन लोग हिरासत में, पुलिस की कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप



