Ranchi : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक युवक का नाम दीपक है. मृतक युवक दीपक ने बीती रात अपनी पत्नी से बातचीत की. इस दौरान उसने आत्महत्या करने के बारे में बताया. बताया जाता है कि युवक बीती रात को शराब पी रहा था. इस बीच पत्नी और पति के बीच बहस हुई. जिसके बाद आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है. इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में बीती रात को बहस हुई थी. जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया.
मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी जानकारी
मृत युवक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी. मृतक युवक दीपक की पत्नी ने कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि कल रात को मोबाइल पर बातचीत हुई लेकिन आज कॉल नहीं उठा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक ने आत्महत्या कर लिया था. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ : ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी


