Click Here
Click Here
Click Here

ऑनलाइन कैब चालकों का आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, लोगों की बढ़ी परेशानी

Ranchi : शहर वासियों के लिए आज से परेशानियां बढ़ने वाली है. वैसे लोग जो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाना चाहते हैं...

ऑनलाइन कैब

Ranchi : शहर वासियों के लिए आज से परेशानियां बढ़ने वाली है. वैसे लोग जो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाना चाहते हैं उनको कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आज से टैक्सी यूनियन के आह्वान पर रांची समेत कई जिलों में ऑनलाइन कैब चालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद कंपनियों की ओर से किराया में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चालक आंदोलन कर रहे है. यूनियन का आरोप है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से जारी है. जिस पर प्रशासन रोक नहीं लगा रहा है. इससे वैध कमर्शियल टैक्सी चालकों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी और एजेंटों की मनमानी को लेकर गहरा रोष जताया है. वहीं कई जगहों पर अवैध वसुली की जाती है. इसका सीधा असर ड्राइवर के पॉकेट पर पड़ता है.

आम जन की बढ़ी परेशानी

कैब चालकों की इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ने लगा है. सबसे ज्यादा संकट हवाई सफर करने वाले यात्रियों पर मंडरा रहा है. खासकर सुबह और देर रात की फ्लाइट वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को भी अपने घर लौटने के लिए कोई सुरक्षित साधन नहीं मिल रहा है. इस हड़ताल के कारण अस्पतालों में आने-जाने वाले गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं, रात के समय अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए भी सुरक्षित परिवहन के विकल्प बेहद सीमित हो गए हैं.

 

ALSO READ : सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल : मुहर्रम जुलूस में मुस्लिम समाज ने ताशे की थाप पर बजाया प्रभु श्री राम के भजन, झूमे लोग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *