Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, 327 बूथों पर दी जा रही दवाई

Simdega : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार सुबह से हो गयी. उपायुक्त कंचन सिंह और सिविल सर्जन सुंदर...

सिमडेगा पल्स पोलियो अभियान

Simdega : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार सुबह से हो गयी. उपायुक्त कंचन सिंह और सिविल सर्जन सुंदर मोहन सामद ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरूआत की. इस दौरान वरिष्ठ नागरिक राम कैलाश राम ,अस्पताल के उपाधीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे. पोलियो रविवार को पोलियो बूथ पर ड्रॉप्स दी जायेगी. वहीं, 29 और 30 जून को घर-घर भ्रमण कर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी. जिले मे कुल 20, ट्रांजिट पॉइंट बनाये गये है. जो बस-स्टैण्ड, चौक/चैराहो, रेलवे स्टेशन आदि जगहो में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की खुराक दी जायेगी.

327 बूथों पर दी जारी दवाई

स्वास्थय विभाग ने अभियान की सफलता के लिए रविवार से 30 जून तक तीन दिवसीय इस अभियान में जिले के 0 से 5 वर्ष के 81711 बच्चोें को पोलियो की खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है. डीसी के दिशा-निर्देश में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का कार्य प्लान तैयार किया गया है. जिले में 327 बूथों पर पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जायेगी. स्वास्थय विभाग की 1309 कर्मी अभियान की सफलता की दिशा में लगाये गये है.

 

ALSO READ : जमशेदपुर : पब के डांस फ्लोर पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकूबाजी, अस्पताल में भी भिड़े दोनों पक्ष, दो युवक घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *