Click Here
Click Here
Click Here

DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधी रिया सिन्हा की ली तलाशी, बरामद हुआ मोबाइल व सिम, एक और FIR दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Ranchi: साहेबगंज जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (Sujit Sinha) की पत्नी रिया सिन्हा (Riya Sinha) के खिलाफ एक और मामला दर्ज...

चाईबासा जेल शिफ्टिंग के दौरान रिया सिन्हा के पास से मोबाइल-सिम बरामद
चाईबासा जेल शिफ्टिंग के दौरान रिया सिन्हा के पास से मोबाइल-सिम बरामद

Ranchi: साहेबगंज जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (Sujit Sinha) की पत्नी रिया सिन्हा (Riya Sinha) के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है. यह मामला चाईबासा जिले के सदर थाना में कांड संख्या 64/26 के तहत दर्ज किया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (Birsa Munda Central Jail) से चाईबासा जेल ट्रांसफर की जा रही कुख्यात महिला अपराधी रिया सिन्हा (Riya Sinha) के पास से पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुप्त रूप से छिपाकर रखे गए मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. इस बरामदगी के बाद पुलिस ने रिया सिन्हा (Riya Sinha) और उसके गिरोह के खिलाफ एक और नया मामला दर्ज कर लिया है.

चेकिंग के दौरान महिला पुलिस टीम को मिली सफलता

यह पूरी कार्रवाई 24 जून की रात को अंजाम दी गई. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर महिला अपराधी रिया सिन्हा (Riya Sinha) को रांची से एस्कॉर्ट टीम द्वारा चाईबासा मंडल कारा लाया गया था.

सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल महतो (Hiralal Mahto) ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि डीएसपी (मुख्यालय) पूजा कुमारी (DSP Headquarters Pooja Kumari) के नेतृत्व में गठित महिला पुलिस कर्मियों की टीम ने जेल के बाहरी गेट के अंदर बने एक कक्ष में रिया सिन्हा (Riya Sinha) की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान रिया सिन्हा ने अपने पैंट की जेब और हाथ में पकड़े ब्लेजर में छिपाकर रखे सामान को बरामद किया गया. तलाशी के दौरान रिया सिन्हा के पास से एक पुराना रियलमी (Realme) मोबाइल फोन, मेटालिक सिल्वर रंग का (मॉडल नंबर- RMX 3710), जिसमें दो IMEI नंबर अंकित हैं, चार पुराने टूटे हुए सिम कार्ड, जिनमें तीन जियो (Jio) और एक एयरटेल (Airtel) कंपनी का सिम कार्ड शामिल है, वीवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल चार्जर और चार्जिंग केबल, बोट (boAt) कंपनी का एयरबड्स और चार्जिंग डिब्बा बरामद किया गया. इन सामानों के बारे में पूछे जाने पर रिया सिन्हा (Riya Sinha) पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी.

Also Read: बिरसा मुंडा जेल से चाईबासा शिफ्ट गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास से मोबाइल, चार्जर और टूटे सिम बरामद, जेल से ही चल रहा था क्राइम सिंडिकेट!

जेल के भीतर से रंगदारी और हत्या का नेटवर्क चलाने का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, रिया सिन्हा (Riya Sinha) (उम्र करीब 32 वर्ष, पति- सुजीत सिन्हा (Sujit Sinha)) कोई आम अपराधी नहीं है. वह झारखंड के कई थानों (सीआईडी (CID), रांची सदर थाना, ओरमांझी, बरियातू, टाउन थाना, सिसई, नगड़ी आदि) में दर्ज दर्जनों संगीन मामलों में विचाराधीन बंदी है.

पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा (Sujit Sinha) एक पेशेवर अपराधी है, जो एक संगठित आपराधिक गिरोह का सरगना है. रिया सिन्हा (Riya Sinha) अपने पति और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जेल के अंदर मोबाइल ले जाकर आपराधिक नेटवर्क का संचालन करती है. वह जेल के भीतर से ही व्यापारियों और आम लोगों से रंगदारी वसूलती है, लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट (Arms Act) जैसे संगीन अपराधों की साजिश रचती है. इसके अलावा गिरोह के सदस्यों के माध्यम से फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिलाकर अवैध धन अर्जित करती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *