Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा 29 जून (सोमवार) को शंकरपुर–मथुरापुर रेलखंड में आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण (PQRS) कार्य कराया जाएगा. इस कार्य के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कुल 3 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण 29 जून को तीन मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा.
ये ट्रेन हैं रद्द
रद्द होने वाली ट्रेनों में 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर तथा 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर शामिल हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें. पूर्व रेलवे ने इस अस्थायी असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया है.

Read Also: गिरिडीह : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, DC ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’ खुराक


