Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को जलजमाव से मिलेगी राहत

Chaibasa: लांड़ुपाड़ा पंचायत के करंजो गांव में रविवार को 450 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य...

Chaibasa: लांड़ुपाड़ा पंचायत के करंजो गांव में रविवार को 450 फीट लंबी पक्की नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया कुश पूर्ति एवं पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह बोदरा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

छह लाख रुपये की लागत से बनेगी नाली

जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति ने बताया कि यह नाली पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद, चाईबासा द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से लगभग छह लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस नाली की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है.

जलजमाव की समस्या से मिलेगी राहत

मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता था और कई घरों में घुस जाता था. पक्की नाली बनने से ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिलेगी तथा गांव में स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होगी.

Also Read: CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 27 वरिष्ठ माइनिंग अधिकारियों का तबादला, खनन संचालन को रफ्तार देने की तैयारी

गुणवत्ता पर निगरानी रखने की अपील

पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह बोदरा ने ग्रामीणों से निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील करते हुए कहा कि यह जनता के पैसे से बनने वाली योजना है. इसलिए सभी लोग गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, ताकि मजबूत एवं टिकाऊ नाली का निर्माण सुनिश्चित हो सके.

ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर शुभम कंस्ट्रक्शन के संवेदक रोशन अग्रवाल, समाजसेवी सजल पूर्ति, सोमनाथ सरदार, मुंडा करम सिंह सरदार, उत्तम कुमार मोदी, लखिन्द्र सरदार, सोहन सरदार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *