Hazaribagh: भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को शहर के पैराडाइस रिसॉर्ट में हुई. जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका उपस्थित हुए. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाए जा रहे दो दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश कोषाध्यक्ष का हजारीबाग आगमन हुआ है. इस दौरान तीन अलग-अलग पालियों में मैराथन बैठकें कर संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग में नशे के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ब्राउन शुगर खरीदने आए युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

पहली पाली में ‘मन की बात’ के साथ शुरू हुआ सांगठनिक सत्र
रविवार सुबह 11:00 बजे बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुनने और देखने के साथ हुई. इसके तुरंत बाद 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पहले सांगठनिक सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मंच-मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक और जिला प्रभारी शामिल हुए. बैठक में मुख्य अतिथि दीपक बंका ने संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं अध्यक्षों को भविष्य के सांगठनिक कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया.
पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों के साथ दूसरी पाली में गंभीर विमर्श
दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दूसरी पाली की बैठक आयोजित की गई. इस सत्र में मुख्य रूप से निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी, हजारीबाग जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया. इस दौरान सांगठनिक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया. बैठक में कार्यकर्ताओं को सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक रोशन लाल चौधरी, जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक किशुन कुमार दास, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह एवं प्रदेश मंत्री डॉ. अमरदीप यादव का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.
मटवारी गांधी मैदान में प्रबुद्धजनों संग साझा की नीतियां
सांगठनिक बैठकों के समापन के बाद, शाम 6:00 बजे से मटवारी के गांधी मैदान में एक विशेष प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों से मिलकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा व परिचर्चा की गई. इस पूरे वृहद कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद व जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मंजू नंदिनी द्वारा की गई. इस कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका जिला कोषाध्यक्ष मनोज गिरी ने निभाई.
यह भी पढ़ें: बोकारो: रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए मजदूर की सड़क हादसे में मौत, शव को वतन लाने की सरकार से गुहार
बैठक में ये मुख्य पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस महाबैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, अशोक यादव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, उपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, मनोरमा राणा, इंद्र नारायण कुशवाहा, सुषमा कुमारी, अजीत बक्शी, निरंजन मेहता, राजकरण पांडे, अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र बिहारी, रमेश हेंब्रम, तनवीर अहमद, सुनील मेहता, राजेश गुप्ता, विशाल वाल्मीकि, मनमीत अकेला, अरविंद सिकरवार, आनंद देव, सुमन कुमार के साथ-साथ हजारीबाग जिला के सभी वर्तमान एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.


