Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

Koderma: जिले के मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह एवं बीडीओ...

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ

Koderma: जिले के मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख विजय कुमार सिंह एवं बीडीओ हुलास महतो ने फीता काटकर तथा बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर किया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, डॉ. विपिन कुमार, सांसद प्रतिनिधि शंभु कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं.

204 बूथों पर चल रहा है अभियान

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए. उन्होंने लोगों से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की.

ALSO READ: चाईबासा: पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को जलजमाव से मिलेगी राहत

घर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी दवा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत प्रखंड के सभी 204 बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है. इसके अलावा 29 एवं 30 जून 2026 को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवन रक्षक दवा से वंचित न रह जाए. उन्होंने बताया कि इसके लिए 408 वैक्सीनेटर तथा 23 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *