Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड की बेटियों का कमाल : बरियातू हॉकी सेंटर की तीन खिलाड़ी भारतीय जूनियर टीम में शामिल, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर दिखाएंगी दम

Ranchi: झारखंड में महिला हॉकी की ‘नर्सरी’ के रूप में विख्यात रांची के बरियातू हॉकी सेंटर ने एक बार फिर देश में...

Jharkhand's daughters shine: Three players from the Bariatu Hockey Center have been selected for the Indian junior team and will showcase their skills during the tour of England and Scotland.

Ranchi: झारखंड में महिला हॉकी की ‘नर्सरी’ के रूप में विख्यात रांची के बरियातू हॉकी सेंटर ने एक बार फिर देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू’ की तीन होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया गया है. ये तीनों खिलाड़ी आगामी 5 से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस विदेशी दौरे के दौरान भारतीय जूनियर टीम कुल सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी, जिसमें इन खिलाड़ियों के कौशल की कड़ी परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: रांची में प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के चयन के लिए 29 को होगी प्री-बिड मीटिंग

बरियातू सेंटर की दोहरी कामयाबी, अंडर-18 एशिया कप में भी जीता था पदक

बरियातू हॉकी सेंटर की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह लगातार दूसरी बड़ी सफलता है. पिछले ही महीने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप के लिए भी इस सेंटर की तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ था. उन खिलाड़ियों ने न केवल देश का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम कोकांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

अंतरराष्ट्रीय फलक पर छा रहा है झारखंड का हुनर

झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों का दबदबा सिर्फ जूनियर टीम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर आयु वर्ग में राज्य की बेटियां कमाल कर रही हैं. इसी महीने ओमान में आयोजित होने वाले ‘यूथ सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट’ के लिए भी झारखंड की 5 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट-रिंग रोड संपर्क पथ: हेथू मौजा के रैयतों को भू-अर्जन मुआवजा दावा जमा करने का अंतिम मौका, 15 दिनों में देना होगा दस्तावेज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *