Click Here
Click Here
Click Here

चतरा से काम की तलाश में आंध्र प्रदेश गया व्यक्ति लापता, DGP ने दिए जांच के आदेश

Ranchi: चतरा जिले के हंटरगंज निवासी सुफारी चौधरी आंध्र प्रदेश से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है. तदाशा मिश्रा ने दिया...

Ranchi: चतरा जिले के हंटरगंज निवासी सुफारी चौधरी आंध्र प्रदेश से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है.

तदाशा मिश्रा ने दिया जांच का आदेश 

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य की DGP Tadasha Mishra ने चतरा एसपी को पुरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि लापता व्यक्ति की तलाश पूरी की जा सके.

कब हुआ था लापता ?

जानकारी के मुताबिक बलानिया गांव के रहने वाले सुफारी चौधरी अपने गांव के ही जीतन भारती के साथ नौकरी की तलाश में आंध्रप्रदेश गया था. परिजनों के मुताबिक 5 जून को सुफारी चौधरी ने मजदूरों की टोली के साथ खाना खा कर आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुआ था. 10 जून को आंध्रप्रदेश पहुंचने के बाद सभी लोगों ने पार्टी की, लेकिन इसके बाद सुफारी चौधरी अकेले ही कहीं निकल गया और उसका मोबाईल स्वीच ऑफ हो गया. मोबाईल स्वीच ऑफ होने के बाद परिजनों से उसका सम्पर्क टूट गया, जिसके बाद सुफारी के परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई.

20 दिनों से है लापता 

करीब 20 दिनों से सुफारी चौधरी का कोई हाल-चाल नहीं मिलने से परिजन बेहाल हो गए हैं और रो-रो कर उनका बुरा हाल हो चूका है.

Also Read: हजारीबाग: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा मासूम! अस्पताल की जगह तंत्र-मंत्र और जड़ी-बूटी के भरोसे रहा परिवार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *