Jamshedpur : प्राइड मंथ के मौके पर जमशेदपुर में LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों और सम्मान के समर्थन में प्राइड वॉक निकाली गई. जमशेदपुर क्वियर सर्कल पीपल फॉर चेंज, आधार सेवा संस्थान और कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस जमशेदपुर प्राइड जलसा 2026 में 100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. प्राइड वॉक लसाकची स्थित सुपर सेंटर के पास से शुरू होकर जुबली पार्क, गेट नंबर 2 तक गई. इस दौरान लोगों ने समानता, सम्मान और प्रेम का संदेश दिया. वॉक का शुभारंभ रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3250 की गवर्नर अनु नारंग ने किया. इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर नीता अग्रवाल, अल्पा पारिख गुरप्रीत भाटिया, रिशी चंदरानी समेत रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सदस्य मौजूद रहे.
ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा
कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार संरक्षण संशोधन विधेयक, 2026 पर भी चर्चा हुई. हाल ही में संसद से पारित इस बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है. आयोजकों ने कहा कि नया बिल ट्रांसजेंडर की परिभाषा को सीमित करता है और आत्म-अनुभूत लिंग पहचान का प्रावधान हटाता है. प्रतिभागियों ने चिंता जताई कि इससे समुदाय के मौलिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

ALSO READ : LOC पार कर भारत आये दो पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार, जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां


