Ranchi: शराब घोटाला केस में ED ने राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर विधायक रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) के बेटे रोहित उरांव (Rohit Oraon) को एजेंसी ने समन कर आज पेश होने के लिए कहा था लेकिन रोहित उरांव आज यानी सोमवार को ED के समक्ष पेश नहीं होंगे. दरअसल, 25 जून को केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने शराब घोटाला केस के जांच के सिलसिले में राज्य के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को समन जारी कर पूछताछ के लिए ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया था. ED ने रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव को कई दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया था लेकिन पुख्ता जानकारी के मुताबिक रोहित उरांव ने ED को इस बात से अवगत कराया है कि वह सोमवार की पूछताछ की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे जिसके बाद अब उम्मीद की जा रही है कि ED उन्हें दुबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है.
ALSO READ: चतरा से काम की तलाश में आंध्र प्रदेश गया व्यक्ति लापता, DGP ने दिए जांच के आदेश



