NEWS DESK: आज की भागदौड़ भरी दौर में लोग अक्सर अपनी केयर तो करना चाहते हैं, पर जल्दीबाजी में अपनी स्किन की देखभाल करते हैं. मगर ये भूल जाते हैं कि दिनभर की धूल, पसीना और प्रदूषण से उनकी त्वचा पर इसका गहरा असर पड़ता है. इस वजह से धीरे-धीरे उनकी स्किन रूखी, बेजान और सेंसिटिव हो जाती है.

इसलिए फेसवॉश ही केवल जरूरी नहीं है, बल्कि सही ढंग से चेहरा धोना जरूरी है. स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर फेसवॉश सही तरीके से नहीं किया जाए तो महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेफिजूल है. चलिए जानते हैं स्किन को सही तरीके से कैसे रखा जाए.
ऐसा देखा जाता है कि लोग गर्म पानी से चेहरे की सफाई करते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि ऐसा करने से वे खुद की स्किन को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इससे स्किन ड्राई और संवेदनशील हो जाती है, साथ ही त्वचा की सुरक्षा परत भी कमजोर पड़ सकती है. ऐसे में आप अपने फेस के लिए हल्का गुनगुना या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
वहीं कुछ लोगों को लगता है कि अधिक फेसवॉश इस्तेमाल करने से चेहरा ज्यादा साफ होगा, मगर ये सच नहीं है. इससे फेस ड्राई हो सकती है, साथ ही रेडनेस और जलन भी हो सकती है. इसलिए फेस धोने के लिए मटर के दाने जितना फेसवॉश का इस्तेमाल करें.
वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिनभर में 5-6 बार फेसवॉश करते हैं. बता दें कि ऐसा करने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. इससे स्किन ज्यादा ऑयली होने लगती है और मुंहासे बढ़ सकते हैं. इसलिए दिनभर में केवल 2-3 बार ही मुंह धोएं.
आखिर में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर किसी की स्किन की जरूरत अलग होती है. गलत फेसवॉश इस्तेमाल करने से भी स्किन प्रॉब्लम बढ़ सकती है. जैसे ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें. वहीं ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड फेसवॉश और संवेदनशील स्किन के लिए माइल्ड क्लेंजर का इस्तेमाल करना चाहिए.
तो ये थे स्किनकेयर करने के कुछ सही तरीके, इसलिए आप भी अपनी स्किन का ध्यान रखें.

