Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध बालू लदा हाइवा जब्त, थाना प्रभारी ने ठुकराया ‘नेता’ का दबाव

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में अवैध बालू के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में अवैध बालू के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो ने आज सुबह 6 से 7 बजे के बीच सालुकडीह–मिलनचोक के पास छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक हाइवा ट्रक जब्त किया. ट्रक को ईचागढ़ थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है.

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निधी द्विवेदी के निर्देश पर की गई. उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार की पुष्टि होती है, तो संबंधित थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी.

बालू लदे हाइवा की जब्ती के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक नेता द्वारा थाना प्रभारी पर वाहन छोड़ने का दबाव बनाए जाने की चर्चा है. हालांकि, थाना प्रभारी ने किसी भी राजनीतिक दबाव को मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने अवैध हाइवा पर कानूनी कार्रवाई के लिए ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक कुमार तथा जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी को लिखित सूचना दे दी है.

ईचागढ़ थाना प्रभारी के अनुसार जब्त किए गए अवैध बालू लदे हाइवा के मालिक विकास पांडेय और सचिन पांडेय हैं. दोनों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

सीओ बोले- होगी सख्त कार्रवाई

ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है. राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अवैध बालू का भंडारण और परिवहन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी से रात के अंधेरे में बालू का अवैध उठाव कर ट्रकों से बिहार और बंगाल भेजा जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप है.

यह भी पढ़ें: मंडल होटल में चोरी करने वाले दोनों चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *