Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : महिला कॉलेज की छात्राओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

Chaibasa : नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत महिला कॉलेज चाईबासा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के...

चाईबासा : महिला कॉलेज

Chaibasa : नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत महिला कॉलेज चाईबासा में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ली. सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे का सेवन नहीं करेंगी और अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगी. साथ ही नशे को स्वास्थय, परिवार और समाज के लिए हानिकारक बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. प्रभारी प्राचार्य विकास मिश्रा ने कहा नशा जिंदगी का अंत है, यह सफलता और खुशियों का दुश्मन है. एक स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य नशे से नहीं, बल्कि सही शिक्षा, खेल और सकारात्मक सोच से बनते हैं.

नशे से दूर रह कर विकसित होगा समाज

राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन ने कहा युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूर रहकर ही एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है. सभी ने नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. डॉ सुचिता बाड़ा ने कहा कि अपने आस-पास के लोगों और युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में बताएं.

ALSO READ : प्रशासनिक उपेक्षा या IAS का ईगो वॉर, झारखंड में IFS क्यों सिमट रहे ‘स्पेशल सेक्रेटरी’ की फाइलों में

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *