Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में कार-बाइक की टक्कर, दंपती घायल, जांच में जुटी पुलिस 

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-चंदौरी मुख्य मार्ग स्थित बरहमसिया-हुसैनी मोड़ के पास सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में दंपती...

collision
Car-bike collision in Giridih

Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-चंदौरी मुख्य मार्ग स्थित बरहमसिया-हुसैनी मोड़ के पास सोमवार को कार और बाइक की टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में युवक की जांघ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. घटना के बाद भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

घायलों की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के हरनी निवासी शोएब अख्तर और उनकी पत्नी साहिन परवीन के रूप में हुई है. दोनों बाइक से शोएब की बहन के ससुराल बहरवाबांक से लौट रहे थे. इसी दौरान हुसैनी मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

युवक की जांघ की हड्डी टूटी

सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शोएब अख्तर की जांघ की हड्डी टूटने की पुष्टि की, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं साहिन परवीन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: मानसून की बेरुखी से सूखे जैसे हालात, 24 में से 21 जिलों में हाहाकार, किसानों की टूट रही कमर, 61 फीसदी हुई कम बारिश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *