Click Here
Click Here
Click Here

DC के निर्देश पर चतरा में रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त का संग्रह

Chatra: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा के सौजन्य से रेडक्रॉस परिसर में...

रक्तदान करते JSLPS RDD के स्टाफ मेंम्बर राज कुमार तथा उपस्थित DPM JSLPS एवं सिविल सर्जन chatra

Chatra: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा के सौजन्य से रेडक्रॉस परिसर में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था. रक्तदान शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. शिविर के दौरान कुल 106 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 40 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया.

“रक्तदान महादान है”, लोगों से नियमित रक्तदान की अपील

इस अवसर पर JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जायसवाल एवं सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है.” उन्होंने सभी स्वस्थ एवं सक्षम नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की.

रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं

उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंद मरीजों के लिए सबसे बड़ा जीवनदान है. समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं.

सहयोगियों का जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही. अंत में JSLPS, चतरा की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

ALSO READ : पलामू: रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *