Click Here
Click Here
Click Here

महिला सशक्तिकरण और सेवा का नया संकल्प : प्रियंका कुमार बनीं इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की नई चेयरपर्सन

Ranchi: सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव को समर्पित विश्व के सबसे बड़े महिला संगठनों में से एक, इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 (बिहार-झारखंड)...

A new commitment to women empowerment and service: Priyanka Kumar becomes the new Chairperson of Inner Wheel District 325

Ranchi: सेवा, मित्रता और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव को समर्पित विश्व के सबसे बड़े महिला संगठनों में से एक, इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 (बिहार-झारखंड) के नए सत्र (2026-27) का शंखनाद हो गया है. रांची में आयोजित भव्य 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली में इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की प्रियंका कुमार ने आधिकारिक रूप से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन का पदभार ग्रहण किया. इस समारोह में बिहार और झारखंड के 96 क्लबों से आईं 350 से अधिक महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा का नया संकल्प लिया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल इनर व्हील प्रेसिडेंट ममता गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ माजी उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें: NewsWave Special: दूसरे राज्यों में गृह सचिव से लेकर स्पेशल चीफ सेक्रेटरी तक IPS का दबदबा, झारखंड में पावर सेंटर से बाहर

इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

पदभार ग्रहण करने के बाद डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने अपनी नई एक्जीक्यूटिव टीम की घोषणा की, जिसमें रश्मि गुप्ता (एसी मेंबर), निभा मिश्रा (वाइस चेयरमैन), नीता नारायण (सेक्रेटरी), विभा चरणपाहाड़ी (ट्रेजरर), नीलू अरोड़ा (आईएसओ) और सोनल वर्मा (एडिटर) शामिल हैं. इसके साथ ही पूनम ठाकुर, डॉ. रीता झा और श्वेता सिन्हा को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

वंचितों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी ताकत से काम करेगा संगठन

‘कोशिश– एक प्रयास’ से शुरुआत हुई अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए नई डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रियंका कुमार ने कहा कि इस सत्र में संगठन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और दिव्यांगों के कल्याण के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा. इसी कड़ी में ‘कोशिश– एक प्रयास’ परियोजना के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष रूम का निर्माण कराया गया है. साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को खेल जगत से जोड़ने के लिए फुटबॉल नेट, फुटबॉल और जर्सियों का वितरण किया गया, जो डिस्ट्रिक्ट एडिटर अनीता जायसवाल के सहयोग से संपन्न हुआ. लगभग 6000 सदस्यों वाले इस डिस्ट्रिक्ट ने आने वाले साल में सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया है.

यह भी पढ़ें: मानसून की रफ्तार होगी तेज: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का हाल 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *