Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया गया है. देवघर के एसपी कार्यालय द्वारा जारी जिलादेश संख्या- 732/2026 के तहत जिले के सात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें नए थानों व प्रतिष्ठानों में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया है.
महत्वपूर्ण थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है
– इंस्पेक्टर राजीव कुमार : मधुपुर थाना प्रभारी

– इंस्पेक्टर रवि ठाकुर : नगर थाना प्रभारी
– इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता : बाबा मंदिर थाना प्रभारी
– सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन कुमार : चितरा थाना प्रभारी
– सब इंस्पेक्टर संदीप कृष्णा : मोहनपुर थाना प्रभारी
– सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार : पुलिस लाइन
– सब इंस्पेक्टर सालो हेम्ब्रम : पुलिस लाइन
ALSO READ : BREAKING : नेशनल शूटर तारा सहदेव मामला : रकीबुल उर्फ रणजीत सिंह कोहली की जमानत याचिका खारिज


