Click Here
Click Here
Click Here

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला: राकेश सिन्हा बोले- ‘वोट से लेकर मंदिर के चढ़ावे तक चोरी’

Ranchi: राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा...

Congress attacks BJP over Ram Temple offering theft: Rakesh Sinha says, "From votes to temple offerings, there's theft."

Ranchi: राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा की उस राजनीति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, जो वर्षों से भगवान श्रीराम के नाम पर वोट मांगती रही है. राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव-दर-चुनाव “जय श्रीराम” के नारे पर राजनीति की, लेकिन जब रामलला के चरणों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की सुरक्षा की बात आई तो उसकी कथित रामभक्ति दिखाई नहीं दी. उन्होंने कहा कि यदि भगवान के मंदिर का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं है, तो भाजपा नैतिकता की बात किस आधार पर करती है.

यह भी पढ़ें: 2% भर्ती का जश्न, 98% पद खाली; सरकार शिक्षा पर नहीं, प्रचार पर ध्यान दे रही : प्रतुल शाहदेव

रामलला के चढ़ावे में हुई कथित चोरी का जवाब देना चाहिए

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर यह कथित चोरी किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा के लिए भगवान श्रीराम केवल चुनावी मुद्दा हैं और जवाबदेही की घड़ी आने पर वह मौन क्यों हो जाती है. राकेश सिन्हा ने कहा कि राम आस्था के विषय हैं, किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं. जो लोग हर मुद्दे पर धर्म का प्रमाणपत्र बांटते हैं, उन्हें पहले रामलला के चढ़ावे में हुई कथित चोरी का जवाब देना चाहिए. उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि जांच में यह स्पष्ट किया जाए कि कहीं इस मामले में किसी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिला.

यह भी पढ़ें: रांची: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *