Click Here
Click Here
Click Here

गढ़वा पुलिस का महाअभियान: दो दिनों में 28 अपराधी गिरफ्तार, 78 वारंटों का निष्पादन

Gharwa: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गढ़वा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया...

Garhwa
गिरफ्तार अपराधी

Gharwa: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गढ़वा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले भर में दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. 27 जून और 28 जून की रात चले इस सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे कुल 28 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इसके साथ ही लंबे समय से लंबित पड़े कुल 78 वारंटों का निष्पादन करने में भी बड़ी सफलता हासिल की है.

तीन अनुमंडलों में एक साथ छापेमारी

यह पूरी कार्रवाई गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ की सीधी निगरानी में की गई. एसपी के आदेश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बलों ने पूरी निष्ठा के साथ रात भर छापेमारी की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों, वारंटियों और कुर्की के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना था.

यह भी पढ़ें: भाजपा के 12 साल का काला चिट्ठा लेकर गरजे सुप्रियो भट्टाचार्य, मोदी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *